फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान ने बेटियों का बराबर का हक दिया: मलिक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। चौधरी छोटू राम कॉलेज में महिलाओं के खिलाफ हिंसा उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ नरेश मलिक ने कहा कि महिला हिंसा एक सामाजिक अपराध है। संविधान ने सभी को बराबर का हक दिया है, हमें महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वितीय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ आईडी शर्मा ने भारतीय संविधान में आर्टिकल 14, 15,21, 39,42, 47 और 51 से महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण के लिए विशेष उपबंधों से अवगत कराया। छात्रा ओजस्विनी शर्मा, महक, प्रियंका, अंजलि, खुशबू, खुशी, महक, प्रिया, स्नेहा, प्रियांशु, हैप्पी राज, आदित्य, उज्ज्वल, हिमांशु का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें