फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा ने गांवों में लगाई किसान चौपाल, कानून वापस लेने की मांग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/भोपा। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांव सहावली के साथ ही भोपा में भी किसान चौपाल आयोजित कर केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानूनों को काला कानून करार दिया। सपा कार्यकर्ताओं ने इन कानूनों को वापस लिए जाने की मांग की।
शहर से सटे गांव सहावली में आयोजित किसान चौपाल में पूर्व राज्यमंत्री महेश बंसल व दीपक चौधरी ने केंद्र सरकार को किसान विरोधी बताया। कहा कि कृषि कानूनों से किसानों का कोई भला नहीं होने वाला है। यदि सरकार वास्तव में किसानों की आय दोगुनी करना चाहती है, तो न्यूनतम समर्थन मूल्य को सभी फसलों के लिए वैधानिक रूप दिया जाना चाहिए। सपा नेताओं ने केंद्र सरकार से कृषि कानूनों को तत्काल वापस लिए जाने की मांग की। राजेंद्र चौधरी, बिजेंद्र चौधरी, सत्यवीर बेनीवाल, विनोद शर्मा, फरमान अली, गौतम अहलावत, बालमुकुंद, ओमशपाल सिंह, विशाल चौधरी, महावीर सिंह व फुरकान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, भोपा में आयोजित किसान चौपाल में भी सपा कार्यकर्ताओं ने कृषि कानूनों को काला कानून बताकर इन्हें वापस लिए जाने की मांग की। शहजान अंसारी, वसी अंसारी, नफीस अंसारी, निधीश गर्ग, शहजाद अंसारी और चांद मियां आदि मौजूद रहे। उधर, मोरना में सपा नेता जानसठ ब्लाक प्रमुख योगेश गुर्जर ने ककरौलीत्र क्षेत्र के गांव जड़वड़ में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात करती है, जबकि सच्चाई तो यह है कि आज किसान सड़कों पर ठंड से मर रहा है। मौके पर असलम शेख, साबिर, मनोज, सत्येंद्र, नरेंद्र, बाबू राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें