फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉजिटिव केस मिलने पर प्रशासन ने मोहल्ले किए सील

विज्ञापन
विज्ञापन
पॉजिटिव केस मिलने पर प्रशासन ने मोहल्ले किए सील
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। कस्बे में कोरोना पॉजिटिव केस आने के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। शुक्रवार को कस्बे में प्रशासन ने कोरोना पॉजिटिव केस मिलने वाली जगह हो सील कर दिया।
कस्बे के एक वृद्ध की उपचार के दौरान मेरठ के सुभारती मेडिकल कॉलेज में 29 जून को मौत हो गई थी। जांच में वृद्ध कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। स्वास्थ्य विभाग ने मृतक के परिवार के 28 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे थे। इन सैंपल में से नौ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इनसे मिलने वाले 39 लोगों के सैंपल चार दिन पहले जिला मुख्यालय भेजे गए थे। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में तीप कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विक्रांत और डॉ. उमंग श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को आई रिपोर्ट में तीन कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिला मुख्यालय से आई एंबुलेंस द्वारा तीनों को आइसोलेशन सेंटर भेजा जा रहा है। मृतक के परिवार के सदस्यों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है। प्रशासन ने कोरोना पॉजिटिव पाए जाने वाले तीनों व्यक्तियों के मोहल्लों को सील कर दिया। उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र ने बताया कि पूरे क्षेत्र को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नही मिल रहा सहयोग
बुढ़ाना। डॉ. उमंग श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव पाए जाने वाले उन्हें सहयोग नहीं कर रहे हैं। मिलने वालों को छिपाया जा रहा है। उनकी टीम हॉटस्पॉट जोन में घर-घर जाकर सर्वे कर रही है। बचाव के उपाय लिखे पोस्टर चिपकाए जा रहे हैं। मृतक के परिवार के लोगों द्वारा समुचित जानकारी का न देना तथा होम क्वारंटीन के नियमों का पालन न करना। पूरे कस्बे के सिर का दर्द बन सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें