फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: एडीएम ने कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गंभीर सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में तीन कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इनमें मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति , आपदा कंट्रोल रूम और जिला जनगणना सेल शामिल हैं। उन्होंने मीडिया निगरानी और समाचार संकलन की जानकारी ली, साथ ही नियमित निगरानी व सूचनाओं के रखरखाव के निर्देश दिए। आपदा कंट्रोल रूम में त्वरित सूचना संकलन और शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई पर जोर दिया गया। एडीएम ने कहा कि आमजन को तत्काल सहायता देना प्रशासन की प्राथमिकता है। जिला जनगणना सेल में कार्यों की समीक्षा कर गंभीरता, शुद्धता और समयबद्धता से कार्य करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जनगणना देश के विकास और भविष्य की योजनाओं का महत्वपूर्ण आधार है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें