गांव मुबारिकपुर तिगाई का मामला, प्रधान की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। गांव मुबारिकपुर तिगाई में बाबा साहेब की प्रतिमा को खंडित करने के दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए थे। ग्राम प्रधान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
सीओ डॉ रविशंकर ने बताया कि मुबारिकपुर तिगाई में शरारती तत्वों ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा खंडित कर दी थी। प्रतिमा खंडित करने वाले आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया था। पकड़े गए आरोपी मुकुल राणा उर्फ कमांडो और विकास निवासी मढकरीमपुर बताए है। आरोपियों से उनकी निशानदेही से हथौड़ा और सरिया भी बरामद किया गया है, जिससे उन्होंने ताला ताड़ने के लिए काम में लिया था।
पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनकी किसी युवक से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद उन्होंने शराब पी। शराब के नशे में उन्होंने प्रतिमा को खंडित कर दिया था। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।