फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: खिचड़ी उत्सव में ठाकुरजी व राधा रानी को लगाया पंच मेवों का भोग

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। प्राचीन सिद्धपीठ श्री राधा वल्लभ मंदिर (श्री राधा नवरंगी लाल) में चल रहे खिचड़ी उत्सव में शुक्रवार को ठाकुरजी व राधा रानी को पंच मेवों का भोग लगाया गया।
विज्ञापन

मंदिर के सेवाधिकारी नवनीत लाल गोस्वामी ने बताया कि खिचड़ी उत्सव में शुक्रवार को ठाकुरजी को मुनीम बनाया गया। मुनीम बने ठाकुरजी ने बही खाते देखकर सबके ऊपर अपना कर्ज बताने लगे। वहीं, एक व्यक्ति ने ठाकुर जी के आकर बताया कि उसके पास कर्ज देने के लिए पैसे नहीं है। जिस पर ठाकुरजी कहते हैं कि मैं तेरा ऐसा इंतजाम कर दूंगा कि तू अपना कर्ज चुका लेगा। वह व्यक्ति कर्ज चुकाने में सक्षम हो जाता है। कर्ज चुकता करने के बाद जब वह व्यक्ति वापस महाजन के पास जाता है तो महाजन उसे रसीद नहीं देता तथा कुछ समय बाद उससे दोबारा कर्ज मांगता है। इस पर वह व्यक्ति फिर ठाकुर जी के पास जाता है कि बताता है कि उसके पास ऐसी कोई चीज नहीं है जिससे साबित हो जाए कि उसने कर्ज चुका दिया। तब ठाकुर जी अदालत में स्वयं गवाही देने चले आते हैं। ठाकुर जी की गवाही सुनकर जज कुर्सी छोड़ देता और कहता है कि आज के बाद मैं आपकी चरणों में ही लीन रहूंगा। यह सुंदर प्रसंग सुनकर भक्तजन भावविभोर हो गए। ठाकुर जी मुनीम बने हैं राधा रानी नाच रही है भजन सुनकर श्रद्धालु झूम उठे। इस मौके पर नीरज गोस्वामी, लालजी गोस्वामी, हितेश गोस्वामी, मोनू बंसल, शिवकुमार वर्मा, राजेंद्र वर्मा अजय टंडन, अश्वनी गर्ग, सौरभ बंसल, पूजा मोनिका, प्रियंका, राधा, साधना, मनीष गोयल, व अरुण गोयल आदि भक्तजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें