फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: छात्रों ने स्काउट गाइड की विभिन्न विधाओं का लिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। श्री रामकृष्ण योगाश्रम इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड के तत्वावधान में चल रहे तीन दिवसीय प्रथम सोपान शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। शिविर में छात्रों ने स्काउट गाइड की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
विज्ञापन

समापन कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य अरुण गोयल व अरुणक्रांति चक्रवर्ती ने ध्वजारोहण एवं राष्ट्रीय गीत के साथ किया। उन्होंने कहा कि स्काउट शिविरों का बच्चों का चरित्र निर्माण एवं अनुशासन सिखाकर देश के लिए कुशल नागरिक तैयार किए जाते हैं। स्काउट विंग को मुख्य प्रशिक्षक राजपाल सिंह पुंडीर, सीनियर प्रशिक्षक राधेश्याम राणा व सतेंद्र तथा गाइड विंग को ममता वर्मा व निधि वर्मा ने स्काउट गाइड की उत्पत्ति, परिभाषा, उद्देश्य, सिद्धांत एवं विधियां, नियम एवं प्रतिज्ञा, चिंह सैल्यूट, बांया हाथ मिलाना, घर पर भलाई का कार्य करना, राष्ट्रगान, प्रार्थना तथा वर्दी का उचित रूप में प्रयोग करना आदि का प्रशिक्षण दिया। ममता वर्मा ने गीतों व तालियों के माध्यम से छात्राओं का मनोरंजन भी कराया। छात्रों ने गांठे बंधन एवं तंबू निर्माण का प्रदर्शन भी किया। इस मौके पर सुभाष चंद, अनिता बंसल, ललित कुमार, प्रीति तोमर, शैलेष, रविंद्र शर्मा व ममता उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें