फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: आज होगा ठाकुर धीर सिंह की प्रतिमा का अनावरण

Thu, 15 Feb 2024 02:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
रोनी हरजीपुर में प्रतिमा स्थल पर हवन कुंड बनवाते स्वामी यशवीर महाराज: ग्रामीण
विज्ञापन
- रोनी हरजीपुर गांव में समिति ने की तैयारी पूरी
विज्ञापन

(फोटो)
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। वीर योद्धा ठाकुर धीर सिंह की प्रतिमा का अनावरण आज रोनी हरजीपुर गांव में भव्य तरीके से होगा। ठाकुर धीर सिंह संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने अतिथियों के लिए तैयारी पूरी कर ली। बघरा आश्रम के संस्थापक यशवीर महाराज देर रात तक युवाओं से हवन कुंड बनवाने में जुटे रहे।
बुधवार को एसडीएम सदर परमानंद झा, सीओ सदर राजू कुमार और थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने गांव में प्रतिमा स्थल का मुआयना किया। बता दें कि शासन से निजी जमीन पर सम्राट पृथ्वी राज चौहान के सेनापति रहे ठाकुर धीर सिंह की प्रतिमा लगाने की अनुमति मिलने के बाद क्षेत्रवासी उत्साहित हैं। पिछले साल जून महीने में प्रतिमा लगाने को लेकर प्रशासन से टकराव हो गया था। प्रतिमा लगाने के लिए किसान सहदेव ने भूमि दान दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर ने बताया यह पूरे समाज का कार्यक्रम है। वक्ता किसी राजनैतिक दल के बारे में कोई चर्चा नहीं करेगा। कोई मुख्य अतिथि नहीं होगा। आगंतुक मेहमान सिर्फ पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण राणा ने बताया प्रतिमा अनावरण होने के उपरांत प्रसाद वितरण होगा। धीर सिंह के आदर्श और गौरव गाथा के बारे में गोष्ठी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें