फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: खतौली - चेयरमैन शाहनवाज अली के वित्तीय अधिकार बहाल

Thu, 15 Feb 2024 02:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
खतौली नगर पालिका चेयरमैन शाहनवाज अली। संवाद
विज्ञापन
- पालिकाध्यक्ष ने नगर पालिका पहुंच संभाला कार्यभार
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन शाहनवाज अली के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार बहाल होने के बाद उन्होंने नगर पालिका पहुंच कर कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि सबसे पहले नगर पालिका कर्मचारियों का बकाया भुगतान कराया जाएगा।
अखिरकार लंबी कानूनी लड़ाई और उठा पटक के बाद पालिकाध्यक्ष शाहनवाज अली को कामयाबी मिली है। शासन ने उनके अधिकार बहाल कर दिए हैं। शाहनवाज अली ने रालोद के सिंबल पर पालिकाध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था। पिछले वर्ष 26 मई को उन्होंने पालिकाध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की थी। इसके बाद पालिकाध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे जमील अंसारी एवं निर्दलीय प्रत्याशी कृष्ण पाल ने शाहनवाज अली के जाति प्रमाण पत्र पर सवाल उठाते हुए 31 मई को डीएम को शिकायती पत्र दिया था।
विज्ञापन

लेखपाल विपिन मोतला की ओर से शाहनवाज अली के खिलाफ थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। नौ जून को कमिश्नर सहारनपुर ने शासन को रिपोर्ट भेजी थी। 11 दिसंबर को शासन ने चेयरमैन के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए थे। जिसको लेकर शाहनवाज अली ने इस आदेश के खिलाफ उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। कोर्ट ने 16 जनवरी को शासन के आदेश पर स्टे कर दिया था। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार जायसवाल ने बताया कि मंगलवार देर शाम उन्हेु डीएम के माध्यम से शासन का आदेश प्राप्त हुआ। जिसमें नगर विकास विभाग ने चेयरमैन के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार अग्रिम आदेश तक बहाल किए हैं।
विज्ञापन

अधिकार बहाल होने के बाद बुधवार दोपहर चेयरमैन शाहनवाज अली पालिका पहुंचे तथा कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कहा कि वह प्राथमिकता के आधार पर पालिका कर्मचारियों का बकाया भुगतान कराएंगे। कर्मचारियों के बकाया भुगतान से पहले किसी का भुगतान नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें