फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कंट्रोल रूम में तैनात दो पुलिसकर्मियों की कराई गवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर तिराहा कांड
विज्ञापन


- अपर जिला जज एवं सत्र न्यायालय संख्या सात ने फैसला सुनाया

- रामपुर तिराहा कांड में अब अगली सुनवाई 21 अगस्त को होगी



अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। रामपुर तिराहा कांड के समय जिला मुख्यालय पर पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात दो पुलिसकर्मियों की गवाही कराई गई। दोनों ने वायरलैस पर हो रहे सूचनाओं के आदान-प्रदान को नोट किया था। अपर जिला जज एवं सत्र न्यायालय संख्या सात के पीठासीन अधिकारी शक्ति सिंह ने सुनवाई की।

शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राजीव शर्मा, सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी परवेंद्र सिंह, उत्तराखंड संघर्ष समिति के अधिवक्ता अनुराग वर्मा और रजनीश चौहान ने बताया कि सरकार बनाम मिलाप सिंह और राधा मोहन की पत्रावलियों में सीबीआई ने दो गवाह पेश किए। अलीगढ़ में पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात उप निरीक्षक अनूप कुमार और तत्कालीन मुख्य परिचालक मदनपाल सिंह की गवाही कराई।
विज्ञापन

सीबीआई ने दोनों को अदालत में साक्ष्य के लिए पेश किया। दोनों की ड्यूटी कंट्रोल रूम में थी। वायरलैस सेट पर हो रहे सूचनाओं के आदान-प्रदान को नोट किया गया था। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 21 अगस्त की तिथि तय की है।
विज्ञापन



ये था मामला

एक अक्तूबर, 1994 को अलग राज्य की मांग के लिए देहरादून से बसों में सवार होकर आंदोलनकारी दिल्ली के लिए निकले थे। देर रात रामपुर तिराहा पर पुलिस ने आंदोलनकारियों को रोकने का प्रयास किया। आंदोलनकारी नहीं माने तो पुलिसकर्मियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें सात आंदोलनकारियों की मौत हो गई थी। सीबीआई ने मामले की जांच की और पुलिस पार्टी और अधिकारियों पर मुकदमे दर्ज कराए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें