फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: लोक सुनवाई में हिंदु संगठनों ने किया तस्मिया टेनरी उद्योग का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
फैक्टरी मालिकों पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। मूसा शेरनगर स्थित तस्मिया टेनरी उद्योग पर हुई लोक सुनवाई के बीच हिंदू संगठनों ने फैक्टरी का विरोध जताया। साथ ही फैक्टरी मालिकों पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया।

शेरनगर में तस्मिया टेनरी उद्योग को लेकर बुधवार को लोक सुनवाई हुई। इसमें द्वारिका वेल्फेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों और हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेन्द्र पंवार के साथ द्वारिका बालाजी, सुरेन्द्र नगर, महालक्ष्मी एन्क्लेव, गोकुल सिटी, हरिवृंदावन सिटी, गुलशन विहार, गीता कॉलोनी, महावीर रॉयल, जीडी गोयनका स्कूल, एसकेबी आरोग्यम हॉस्पिटल, स्टेपिंग स्टोन स्कूल, देहरादून पब्लिक स्कूल, एसडी पब्लिक स्कूल, लाला जगदीश प्रसाद इंटर कालेज, लाला जगदीश प्रसाद डिग्री कालेज, सयुंक्त व्यापार संघ समेत अन्य व्यापारिक संगठनों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

अधिकारियों के पहुंचने से पहले फैक्टरी मालिकों और हिंदू संगठनों के बीच नोंकझोक हुई। इसमें हिंदू संगठनों ने फैक्टरी मालिकों पर आरोप लगाया। इसके बाद मौके पर नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह के अलावा पुलिस प्रशासन पहुंचा।
विज्ञापन


नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि लोगों ने फैक्टरी के चलने पर क्षेत्र में वायु, जल व भूमि प्रदूषण होने की बात कही। इन सभी आपत्तियों को वीडियो रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, फैक्टरी मालिकों की ओर से समाधान किए जाने की बात को भी रिकॉर्ड किया गया। इन सभी को शासन को भेज दिया गया है। इस मौके पर अंकुर गुप्ता, दरियाव सिंह अमित बंसल, मयंक जैन, संजीव गुप्ता, सुबोध जैन, मनोज सिंघल, संजीव गुप्ता, अमित पंवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें