फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून वैली स्कूल में लूडो प्रतियोगिता में टेरा हाउस प्रथम

विज्ञापन
दून वैली स्कूल में लूडो प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद। दून वैली पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को छोटे बच्चों की हाउस वाइज लूडो प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसमें टेरा हाउस प्रथम, रेरा हाउस द्वितीय एवं एक्वा हाउस तृतीय स्थान पर रहा है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मैनेजर सुमन सिंघल व प्रधानाचार्य सीमा शर्मा ने डायस फेंककर किया। कक्षा एक व दो के बीच मोनिका अंजली के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता में टेरा हाउस के अक्षोभ्य, सृष्टि व राधिका, रेरिस हाउस के सहज, देव राणा तथा एक्वा हाउस के समर, मो. नाज, रिया व अंकित चौधरी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। अंकों के आधार पर टेरा हाउस प्रथम, एरिस द्वितीय व एक्वा हाउस तृतीय स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य ने कहा कि पढ़ाई के साथ इस प्रकार की मनोरंजक गतिविधियों से बच्चों का मानसिक विकास तेजी से होता है। इससे बच्चों का तनाव भी कम होता है। उन्होंने विजयी हाउस को पुरस्कृत किया। इस मौके पर अंजली आनंद व अर्चना शर्मा आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें