फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी

विज्ञापन
राजकीय डिग्री कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान के तहत बनाए गए चार्ट के साथ छात्राएं - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय और खेड़ामुगल के बनारसी दास इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान के तहत विद्यार्थियों को यातायात नियमों जानकारियां दी गईं, साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी कराया गया।
विज्ञापन

राजकीय डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को तीन दिवसीय सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान का समापन हुआ। अंतिम दिन निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई। छात्र-छात्राओं ने अपनी लेखकीय क्षमता का परिचय दिया। सड़क सुरक्षा को लेकर चित्रकला और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। प्राचार्य डॉ. गौरव बालियान ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा काजल प्रथम स्थान, सिद्धार्थ राणा द्वितीय और सिमरन तृतीय स्थान पर रही। चार्ट प्रतियोगिता में खुशी प्रथम, कुमारी खुशी कुमारी द्वितीय, सिमरन तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रकार क्विज प्रतियोगिता में आशुतोष प्रथम, राहुल द्वितीय और अनन्या तृतीय स्थान पर रही। संचालन डॉ. कुसुमलता ने किया। इसमें डॉ. रूबी, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. आरिफ, डॉ. टीना आदि मौजूद रहे। वहीं, खेड़ामुगल के बनारसी दास इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें संबंधित चौकी इंचार्ज विकास तोमर ने विद्यार्थियों को यातायात संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी। इस दौरान विद्यालय स्टॉफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें