बुढ़ाना में पुलिस कर्मियों द्वारा लगाया गया टैंट।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
पुलिस कर्मियों के लिए टेंट लगवाए
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। कोरोना महामारी के चलते पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटी पर तैनात हैं। चेकपोस्ट, बार्डर और चौराहों पर धूप में भी खड़े होकर वे हमें घर से बाहर न निकलने के लिए जागरूक कर रहे हैं। समाजसेवी डॉ. सोनू कश्यप ने सभी चेकपोस्ट व चौराहों पर जाकर पुलिस कर्मियों का स्वागत किया। सभी स्थानों पर धूप से बचने के लिए टेंट, बैठने के लिए कुर्सी और पीने के लिए पानी की व्यवस्था की। हाथ धोने के लिए साबुन भी रखा गया। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को मास्क भी बांटे।