पुरकाजी में अपने आठ माह के बेटे के साथ ड्यूटी करती पुलिसकर्मी
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
बच्चे के साथ कर रही महिला पुलिसकर्मी ड्यूटी
पुरकाजी। कस्बा पुरकाजी के हॉट स्पॉट क्षेत्र में आने वाले चौराहे पर पुलिस कर्मी सुषमा अपने आठ माह के बेटे को गोद में लेकर ड्यूटी कर रही है। 12 घंटे की इस ड्यूटी में उन्हें कई बार बेटे के रोने व सोने पर उसे संभालने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सुषमा ने बताया कि उसका बेटा उसके पति के पास नहीं रुक पाता है। इसलिए ड्यूटी पर उसे साथ ही रखना पड़ता है।