फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव में युवक ने हाथ की नस काटी

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। वाजिदपुर निवासी अमरेश पुत्र महेंद्र ने सोमवार को अपने दोनों हाथों की नस काट डाली। लहूलुहान युवक को देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल अमरेश को सीएचसी में भर्ती कराया। इस दौरान उसने पुलिस को बताया कि वह पहले गंगोत्री में अपने परिवार के साथ रहता था। अब गांव वाजिदपुर में काफी दिनों से सन्यास लेकर रह रहा है। वह लॉकडाउन और कोरोना से काफी तनाव में है। जिस कारण उसने यह कदम उठाया है। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी का कहना है कि युवक अमरेश ने उस्तरे से अपने हाथों की नशे काट ली है। वह नशे का आदी बताया गया है। परिवार के लोग भी गंगोत्री में रहते हैं। फिलहाल उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें