फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: तेजलहेड़ा में तनाव, किशोरी का अंतिम संस्काऱ

सार

तेजलहेड़ा गांव में अलग-अलग जाति के किशोर-किशोरी की प्रेम संबंध के चलते हत्या और आत्महत्या की घटना सामने आई। युवक ने किशोरी की गोली मारकर हत्या की, फिर खुदकुशी कर ली। गांव में तनाव के कारण पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छपार। क्षेत्र के तेजलहेड़ा गांव से किशोरी 19 सितंबर की रात को अपने प्रेमी के साथ लापता हुई थी। पुलिस और परिजन दोनों की तलाश कर रहे थे। डिबाई में मौत के बाद परिजन पहुंचे और शव को गांव में लाकर अंतिम संस्कार कर दिया। अलग-अलग जाति से होने के कारण तनाव बना हुआ है। सीओ सदर डॉ. रविशंकर मिश्रा ने गांव पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन

किशोरी के पिता ने 20 सितंबर को तीन आरोपियों के खिलाफ बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी प्रिंस उर्फ बिन्नी तेजलहेड़ा गांव में अपने मामा के घर रहता था। कई झगड़ों में उसका नाम शामिल रहा था। आरोपी के साथी राहुल और अक्षय के नाम भी मुकदमे में शामिल किए गए थे।
किशोरी और आरोपी अलग-अलग जाति से होने के गांव में तनाव बना हुआ है। बृहस्पतिवार सुबह जानकारी मिलने के बाद परिजन और पुलिस बुलंदशहर के डिबाई पहुंचे थे। कमरे का गेट खुलवाने कोशिश की तो दोनों छत पर चढ़ गए। भागने का कोई रास्ता नहीं देखकर प्रिंस ने तमंचे से पहले किशोरी के सिर में गोली मारी और फिर खुद के सिर में भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई। सीओ सदर गांव में रहे और किशोरी के परिजनों व पड़ोसियों से बातचीत की। सीओ ने बताया कि पुलिस टीम आरोपियों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें