10-खतौली में नगर पालिका में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जोड़ों को सामान देते ?
- फोटो : KHATAULI
पालिका में दस जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया
खतौली। नगर पालिका परिषद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 10 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया। आठ मुस्लिम और दो हिंदू जोड़ा का विवाह कराया गया। कार्यक्रम में पंडित ने मंत्रों से विवाह कराया, जबकि मौलवी ने निकाह पढ़वाया। एसडीएम अजय कुमार अंबष्ट व सीओ आशीष प्रताप सिंह ने जोड़ों को सरकार की ओर से घरेलू सामान वितरित किया। नगर पालिका चेयरमैन के पुत्र नबील अहमद ने जोड़ों को प्रमाणपत्र दिए। इस मौके पर ईओ जयपाल यादव, सभासद वैभव जैन, सभासद पुत्र अनुज सहरावत, सभासद मनोज सहरावत, नगर पालिका कर्मचारी राहुल, कपिल, संदीप, चंकी, अतुल, सफाई कर्मचारी नेता सुधीर वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।