मुजफ्फरनगर, तितावी। क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले मजदूर की कक्षा सात में पढ़ने वाली बेटी के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील वीडियो बना ली। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
क्षेत्र निवासी ग्रामीण लुधियाना में मजदूरी करता है। उसकी कक्षा सात में पढ़ने वाली बेटी को गांव निवासी एक युवक ने बहका फुसला लिया। उससे पंद्रह दिन पहले नींद की गोली लाकर दी। इन गोलियां को युवक के कहने पर किशोरी ने अपनी मां को खिला दी। इसके बाद युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। उसकी वीडियो बना ली। बाद में वीडियो दिखाकर कई बार दुष्कर्म किया। तीन दिन पहले घर पहुंचे पिता को किशोरी ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी दी। शुक्रवार को पीड़ित ग्रामीण ने तितावी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।