छपार। क्षेत्र के एक गांव से शुक्रवार की शाम एक किशोरी घर से लापता हो गई थी। गांव के एक व्यक्ति ने किशोरी को अपने साथ लेकर जाते हुए गांव के ही दूसरे समुदाय के युवक को देखा तो यह सूचना किशोरी के परिजनों को दी गई। परिजन थाने पहुंचे। किशोरी के चचेरे भाई ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करा दी। मामला दो समुदायों से जुड़ा है। पुलिस ने रात में ही हाइवे के एक ढाबे से किशोरी को बरामद कर लिया। युवक भाग गया। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा हैं। संवाद