फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: किशोरी ने पूर्व प्रधान पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, अर्ध बेहोशी की हालत में छोड़कर आरोपी फरार

Thu, 11 Aug 2022 03:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

एक पूर्व प्रधान पर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। आरोपी दुष्कर्म के बाद किशोरी को अर्द्धबेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Muzaffarnagar Crime: मुजफ्फरनगर जनपद के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में सरकुलर रोड पर एक किशोरी अर्द्धबेहोशी की हालत में पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची नई मंडी पुलिस उसे कोतवाली ले गई। किशोरी ने बताया कि वह मंसूरपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है।

विज्ञापन


बताया गया कि मंगलवार को किताब खरीदने के लिए घर से आई थी। उसे रास्ते में पूर्व प्रधान मिला, जो उसे बाइक से अलमासपुर तक लेकर आया। अलमासपुर में एक दुकान पर रोका। इसके बाद उसे अलग स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। अब उसे अर्द्धबेहोशी की हालत में छोड़ कर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें: Parcel Booking Closed: दिल्ली के लिए 15 अगस्त तक नहीं होगी पार्सल की बुकिंग, रेलवे ने इस वजह से उठाया कदम
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी कोतवाली प्रभारी सुशील कुमार सैनी ने बताया कि परिजनों ने पूर्व प्रधान पर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। किशोरी के पास से एक हरिद्वार का टिकट भी मिला है। वह हरिद्वार कैसे पहुंची और कैसे वापस आई। किशोरी कोई जानकारी नहीं दे पा रही है। इस मामले की जानकारी अधिकारियों को दी गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें