फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ को लेकर छात्राओं ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ को लेकर छात्राओं ने किया हंगामा
विज्ञापन

देवबंद। युवकों ने छात्राओं से छेड़छाड़ कर दी तो छात्राओं ने दुकान के सामने हंगामा कर दिया। भाजपा नेता के हस्तक्षेप के बाद पुलिस हरकत में आई और युवकों को छुपाने के आरोपी दुकानदार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दो छात्राएं घर जा रहीं थीं। आरोप है कि नगर के शास्त्री चौक पर पहुंचीं तो दो युवक उनके पीछे लग गए और छेड़छाड़ करने लगे। छात्राओं ने साहस का परिचय दिया और युवकों का विरोध करना शुरू कर दिया। इस दौरान दोनों युवक रेलवे रोड पर स्थित एक दुकान में घुस गए। छात्राएं भी वहां पहुंच गई और दुकान के बाहर हंगामा करना शुरू कर दिया। इस बीच वहां पहुंचे भाजपा नेता नितिन गुप्ता ने मामला जाना और तुरंत पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी। इस दौरान भीड़ का लाभ उठाकर दोनों युवक वहां से फरार हो गए। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्राओं से घटना की बाबत जानकारी ली। इसके बाद पुलिस दुकानदार को आने साथ ले गई और युवकों के बारे में पूछताछ की। बताया कि दुकानदार ने जानकारी दी कि दोनों युवक रणखंड़ी गांव के रहने वाले हैं। पुलिस का कहना है युवकों की तलाश की जा रही है। छात्राओं के परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें