फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों को डिजीटल शिक्षा के प्रति जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों को डिजीटल शिक्षा के प्रति जागरूक किया
विज्ञापन

मुजफ्फ़रनगर। माध्यमिक शिक्षा विभाग की एक दिवसीय कार्यशाला एमजी पब्लिक स्कूल में हुई। जिसमें सभी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों के 220 शिक्षक-शिक्षिकाओं व जिले के समस्त नोडल व सुपर नोडल अधिकारियों ने भाग लिया।
शुभारंभ डीआईओएस गजेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य ललित मोहन गुप्ता, डॉ. विकास कुमार, प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने एडुस्टेयर्स वेबसाइट को लंच किया। उन्होंने कहा कि एडुस्टेयर्स पोर्टल के माध्यम से जिले के अधिक से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाओं, प्रधानाचार्यों को डिजिटल रूप में प्रक्षिशित किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। इस पर सामयिक विषयों पर आधारित प्रश्नोत्तरी व अन्य ई सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुपालन में प्रत्येक शिक्षक को अपने टीचिंग लर्निंग प्रोसेस को और अधिक प्रभावी सरल सहज व रोचक बनाने के लिए विभिन्न सोफ्टवेयर सिमुलेशन एनिमेशन आदि की सहायता लेनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम प्रभारी व मास्टर ट्रेनर डॉ. विकास कुमार ने पीडीफ गूगल फॉर्म आदि बनाने व जिओजेब्रा ओ लेब्स फ्री मैथ आदि विभिन्न सॉफ्टवेयर का प्रक्षिशण दिया। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना यूपीएमएसपी पोर्टल आदि की जानकारी भी दी गई। इस दौरान संजय भटनागर, जितेंद्र कुमार, विनय यादव, उमा रानी, विपिन त्यागी, सुचित्रा सैनी, भूपेंद्र कुमार, अनुराधा पंवार, अभिषेक गर्ग, सतेंद्र कुमार, अवनीश कुमार धीमान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें