फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापक मर्डर केस में दर्ज किए गए बयान

Wed, 10 Feb 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तितावी। भैंसा-बुग्गी से गंगा स्नान के लिए जा रहे परिषदीय स्कूल में टीचर की हत्या के मामले में मंगलवार को एसपी क्राइम ने लालूखेड़ी ईंट भट्ठे पर लोगों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन


तितावी थानाक्षेत्र अंतर्गत साल्हाखेड़ी गांव निवासी संजीव कुमार परिषदीय स्कूल में अध्यापक था। वह सोंट्टा गांव निवासी साथी पप्पू के साथ दो माह पहले भैंसा-बुग्गी से शुक्रताल कार्तिक गंगा स्नान के लिए जा रहा था। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पीनना के पास संजीव की मौत हो गई थी।

सकुशल बचे पप्पू ने बताया था कि अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया, जिससे संजीव की मौत हो गई। पुलिस ने इसे दुर्घटना माना था। कई दिनों बाद परिजनों ने पप्पू पर संजीव की हत्या करने का आरोप लगाया था। तर्क दिया था अगर दुर्घटना होती तो पप्पू को भी चोट लगती, जबकि उसे खरोंच भी नहीं आई।
विज्ञापन


मृतक के भाई राजीव की तहरीर पर पुलिस ने पप्पू के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। इसी बीच लालूखेड़ी ईंट भट्ठे के मजदूरों ने पुलिस को सिर का कैप, बीयर की बोतल और खून से सनी ईंट बरामद कराई थी।
परिजनों ने सिर की कैप संजीव की होने की पुष्टि की थी। इसके बाद एसपी क्राइम खुद जांच में जुटे। हत्यारोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा।

मंगलवार को एसपी क्राइम ने लालूखेड़ी के ईंट भट्ठे पर मजदूरों के बयान दर्ज किए। उनका कहना था कि भट्ठे के पास से खून से सनी ईंट, कैप और बीयर मिलने के बाद पुलिस बुलाई थी। एसपी क्राइम वारदात के बारे में जानकारी जुटाने के बाद वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें