(फोटो समाचार)
जानसठ। डीएवी इंटर कॉलेज में छात्रों को मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम फेज-2 के अंतर्गत आपदा प्रबंधन के मास्टर ट्रेनर वसीम अहमद और अग्निशमन के कर्मचारियों ने छात्रों को प्राकृतिक आपदा से बचाव के उपाए बताए। मंगलवार को कॉलेज में आपदा प्रबंधन की कार्यशाला हुई। प्रधानाचार्य समुद्र सेन ने विभिन्न आपदाओं के विषय में बताया। यदि इन आपदाओं से बचाव के तरीके हमें मालूम हों तो इनसे आसानी से निपटा जा सकता है। स्वास्थ्य प्रभारी जितेंद्र प्रसाद, स्काउट अध्यापक राजेश कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चीफ फार्मासिस्ट गंभीर सिंह, उप प्रधानाचार्य संजय कुमार पंत, संतोष आर्या, महेश कुमार, आशीष कुमार, डॉ़ सुशील, अरविंद कुमार, मनोज कुमार वर्मा, बृजेश कुमार उपस्थित रहे।