फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तावली की आरिश ने जीता रजत पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, शाहपुर। प्रदेशस्तरीय सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में गांव तावली के होनहार पहलवान ने रजत पदक हासिल किया है ।
विज्ञापन

कस्बे की संस्था राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के कुश्ती कोच प्रवीण कुमार ने बताया कि आगरा के विद्यारंभ डिफेंस एकेडमी पर्यटन ग्राम बरारा में आयोजित सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में कॉलेज की स्पोर्ट्स एकेडमी व गांव तावली निवासी आरिश बालियान ने ग्रीको रोमन कुश्ती प्रतियोगिता में 48 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया है । उन्होंने बताया कि होनहार पहलवान इस उपलब्धि से गांव में क्षेत्र में खुशी की लहर है ।
विज्ञापन

वहीं जिला कबड्डी संघ के सचिव मास्टर रामपाल सिंह ने बताया कि गांव सोरम में स्थित सोरम कबड्डी क्लब में रविवार को प्रात: 10 बजे जिला स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी टीम का चयन किया जाएगा । उन्होंने बताया कि आयोजित होने वाली ट्रायल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी महिला खिलाड़ी अपने साथ अपना आधार कार्ड लेकर आए और खिलाड़ियों का वजन 75 किग्रा से कम होना चाहिए तथा खिलाड़ी जनपद की मूल निवासी होनी चाहिए । उन्होंने बताया कि चयनित टीम 15 से 17 अप्रैल तक मथुरा में आयोजित होने वाली 48 वीं सीनियर महिला स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें