भाकियू के चिंतन शिविर में लिया जाएगा निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। भाकियू का भैसाना चीनी मिल के गेट पर अनिश्चितकालीन धरना 13वें दिन भी जारी रहा। चीनी मिल के अधिकारियों की भाकियू के पदाधिकारियों के साथ हुई वार्ता विफल रही। चेतावनी दी गई कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होगा, धरना जारी रहेगा।
चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक शिवकुमार त्यागी मिल के अधिकारी योगेंद्र डबास के साथ रविवार को धरने पर पहुंचे। गन्ने के पूर्ण भुगतान सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर वार्ता हुई, लेकिन नतीजा नहीं निकला। भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि प्रशासन और चीनी मिल के अधिकारी उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। 16, 17 व 18 जून को हरिद्वार में भाकियू के चिंतन शिविर का आयोजन होगा। चिंतन शिविर में इस मुद्दे पर भी विचार होगा। वहीं पर इस समस्या को लेकर विशेष निर्णय लिया जाएगा। इस मौके पर अनुल बालियान, संजीव पवांर, दीपक, राकेश, विदेश मौतला, पुनीत खोकर, विकास त्यागी, विपिन व धीरसिंह आदि मौजूद रहे।