फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: आंखों की चितवन को सूक्ष्मता से रूपायित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य ललित कला अकादमी के तत्वावधान में चल रहा चित्रकला प्रशिक्षण शिविर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी के तत्वावधान में चित्रकला प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। रविवार को एसडी मैनेजमेंट के प्रोफेसर सुनील कुमार ने ऐक्रेलिक माध्यम से युवा कलाकारों को सेमी अमूर्त चित्रण का डेमोंस्ट्रेशन दिया।

आदर्श कॉलोनी स्थित कलांगन आर्ट गैलरी में चल रहे शिविर में सुनील कुमार ने होठों की अद्भुत मुस्कान के साथ आंखों की चितवन को सूक्ष्मता से रूपायित किया। तकनीकी दृष्टि से अमूर्त कला के सिद्धांतों का परिचय भी कलाकारों को दिया। इस दौरान रेखा, पुनीत कुमार राठी, प्रीति प्रजापति आदि का विशेष सहयोग रहा। संयोजक डॉ. राजबल सैनी ने बताया कि शिविर में विभिन्न विधाओं की शिक्षा प्रदान की जा रही है। साथ ही टीजीटी, पीजीटी एवं नेट की नि:शुल्क तैयारी की व्यवस्था भी की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष बने हरिराज



मुजफ्फरनगर। एससी एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई। इसमें नवीन जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। कम्पोजिट स्कूल सिकंदरपुर के सहायक अध्यापक हरिराज सिंह को जिलाध्यक्ष, प्राथमिक विद्यालय भोकरहेड़ी के प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार को जिला मंत्री, प्राथमिक विद्यालय बरवाला के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार को जिला कोषाध्यक्ष, उच्च प्राथमिक विद्यालय धंधेड़ा के सहायक अध्यापक नाथीराम और कम्पोजिट विद्यालय सादपुर के सहायक अध्यापक राजकुमार कटारियों को संरक्षक के पद पर नियुक्त किया गया। जिला संयोजक राजकुमार कटारिया और सह संयोजक सुभाष चंद मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें