बुढ़ाना/खतौली। भारतीय राष्ट्रीय रवा राजपूत महासभा की ओर से आयोजित विशिष्ट प्रतिभा सम्मान समारोह में विशेष प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
गांव दताना में आयोजित सम्मान समारोह में यूपी बोर्ड तथा सीबीएसई की परीक्षा में विशेष अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उपहार देकर सम्मानित किया। मौके पर छात्रा आशी, कशिश चौधरी, अंश वर्मा, वंशिका, हर्षित व वर्षा चौधरी को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रवा राजपूत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना व राकेश चौधरी ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया। अध्यक्षता चौ. जयपाल सिंह ने और संचालन नरेंद्र सिंह राजपूत ने किया। कार्यक्रम में संदीप उजलायन, अनिल मुखियान, बिजेंद्र कुमार, लक्ष्मण सिंह, योगेश कुमार, जगबीर सिंह, यशपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, श्रीकृष्ण, मदनपाल, विक्रम सिंह व देव आदि मौजूद रहे।
उधर, खतौली में रवा राजपूत समंवय समिति सत्ताइस वाडा की ओर से आयोजित अलंकरण समारोह में समाज के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया। कबूल कन्या इंटर कॉलेज गंगा वाटिका मुबारकपुर तिगाई में सम्मान समारोह हुआ। मुख्य अतिथि कुंवर निहाल सिंह, विशिष्ट अतिथि सत्येंद्र सिंह, देवेंद्र वर्मा, गजेंद्र पाल मोगा ने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत करने से ही सफलता मिलती है।
मेधावी छात्र-छात्राओं लव वर्मा, वैभव कुमार, तानिया राजपूत, वंशी ग्रेड, व्यास राणा, हर्ष, अनुष्का मोगा, अक्षित कुमार, आयुष राणा, रितिका तंवर, आस्था, खुशी पंवार आदि को प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अध्यक्षता श्रीनिवास पंवार ने और संचालन राजेंद्र सिंह मानव ने किया।
रवा राजपूत समन्वय समिति के अध्यक्ष अतर सिंह, महामंत्री सुशील कुमार, मंत्री जगबीर सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान सुभाष राजपूत, सुनील कुमार, दीपक तोमर, सुनीता, माधव, वीरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, अंकुश सिंह, शर्मिला, राजेंद्र सिंह, जिले सिंह मौजूद रहे।