फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव को लेकर बैठक का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। नगर पंचायत पुरकाजी सभागार में निकाय चुनाव को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला ने की।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष ने कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष एवं वार्ड सभासदों के चुनाव भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल के फूल पर चुनाव लड़वाने की मंशा है। जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं को बहुत ही जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभानी है। जो भी प्रत्याशी पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। वह आवेदन कर सकते हैं। कार्यक्रम में जिला सह संयोजक सचिन सिंघल, जिला उपाध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख अमित चौधरी, जिला उपाध्यक्ष विजेंद्र पाल, निकाय प्रभारी सुखविंदर सोम, भारत भूषण खुल्लर, निकाय प्रभारी निर्दोष जैन, संदीप गोयल, हरिराम सक्सेना, विपुल विक्रम, के पी सिंह, निसार अहमद सभासद, डॉ रणजीत गोरसी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें