गंगा घाट पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद शुकदेव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया। श्रद्धालुओं ने प्राचीन अक्षय वट वृक्ष की परिक्रमा कर धागा बांध कर परिवार की खुशहाली के लिए मन्नत मांगी। ब्रह्मलीन स्वामी कल्याण देव महाराज की समाधि पर भी श्रद्धालुओं ने पुष्प अर्पित किए। श्रद्धालुओं ने हनुमानधाम, गणेश धाम, शिव धाम, दुर्गा धाम, मां पीतांबरा धाम, गंगा मंदिर, दंडी आश्रम, अखंड धाम, मानव निर्माण योग आश्रम, महाशक्ति सिद्ध पीठ आदि मंदिरों में पूजा अर्चना कर श्रद्धा पूर्वक प्रसाद चढ़ाया। इसके अलावा खिचड़ी वाले बाबा का आश्रम, उदासीन निर्वाण आश्रम, रविदास आश्रम आदि में सत्संग प्रवचन कार्यक्रम आयोजित किए गए।