गन्ने का भुगतान नहीं करने वाली मिलों पर करें कार्रवाई : त्यागी
देवबंद। भारतीय किसान संघ के प्रदेश संयोजक श्यामवीर त्यागी ने कहा कि बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं होने से किसान आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। इसलिए सरकार भुगतान नहीं करने वाली चीनी मिलों के खिलाफ कार्रवाई करे।
श्यामवीर त्यागी ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना काल में किसान संकट से गुजर रहा है। चीनी मिले बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं कर रही हैं। उन्होंने सरकार से किसानों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए बिजली के बिल व बैंक कर्ज पर लगने वाले ब्याज को माफ करने की मांग की। त्यागी ने कहा कि विद्युत निगम व बैंकों द्वारा किसानों की आरसी जारी की कर उन्हें परेशान किया जा रहा है। जिसको लेकर सरकार को प्रभावी कदम उठाने होंगे। कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर एक प्रतिधिमंडल जल्द ही डीएम से मिलेगा।