फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारुल उलूम वक्फ के प्रभारी के खिलाफ पुलिस को दी गई तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। दो सप्ताह पूर्व दारुल उलूम वक्फ के दीवार के नीचे दबकर घायल हुए दंपती के परिजनों ने संस्था के प्रभारी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। आरोप है कि वह उपचार में किसी भी प्रकार का आर्थिक सहयोग नहीं कर रहे हैं। जिसके चलते चिकित्सक ने उपचार करने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला खानकाह निवासी गुलाम नबी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 25 अक्तूबर को दारुल उलूम वक्फ की दीवार भरभराकर गिर गई थी। इस दौरान वहां से गुजर रहा बेटा इश्तियाक और पुत्रवधू शन्नो इसके मलबे के नीचे दबकर घायल हो गए थे। जिन्हें बिना बताए संस्था के प्रभारी ने निजी चिकित्सक के यहां भर्ती करा दिया था। आरोप है कि अब आर्थिक सहयोग न करने की वजह से चिकित्सक उपचार से इंकार कर रहा है। जब वह संस्था के प्रभारी से मिलने जाता है तो वह नहीं मिलते। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें