फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारुल उलूम की रेलमंत्री से मांग, देवबंद में हो एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज

विज्ञापन
देवबंद में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात करता दारुल उलूम का प्रतिनिधिमंडल - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद। इस्लामी तालीम के प्रमुख केंद्र दारुल उलूम के चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा है। जिसमें विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों का देवबंद रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज कराने की मांग की गई। वहीं स्टेशन के सुंदरीकरण, डबल ट्रैक का काम पूर्ण कराए जाने और देवबंद-रुड़की रेलवे लाइन पर तेज गति से कार्य करवाए जाने के लिए रेलमंत्री का आभार जताया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को दारुल उलूम के नायब मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी की ओर से भेजे गए चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रेलवे स्टेशन पर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट की और ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया कि देवबंद एक धार्मिक स्थान है, जहां देशभर से हजारों बच्चे पढ़ने आते हैं। धार्मिक आस्था के चलते प्रतिदिन लोग यहां पहुंचते हैं इसलिए इस स्टेशन पर मुख्य ट्रेनों का स्टॉपेज होना बेहद जरूरी है। ज्ञापन में शहीद एक्सप्रेस का रूट डायवर्जन कर देवबंद-मेरठ रूट पर चलाने, राज्यरानी एक्सप्रेस को वाया देवबंद से टपरी तक करने, संगम एक्सप्रेस को सहारनपुर और अंबाला कैंट तक किए जाने की मांग की गई, जबकि हरिद्वार एक्सप्रेस, गोल्डन टेंपल, दिल्ली सहारनपुर सुपरफास्ट, देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस, इलाहाबाद उधमपुर एक्सप्रेस, बांद्रा हरिद्वार एक्सप्रेस, चंडीगढ़ मदुरई एक्सप्रेस और इंदौर चंडीगढ़ एक्सप्रेस का देवबंद रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज करने की मांग भी की गई। प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ उस्ताद मौलाना मुफ्ती अशरफ अब्बास, मुफ्ती मोहम्मद उल्लाह कासमी, मौलाना मसीउल्लाह कासमी, मौलाना मुकीउद्दीन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें