शहर के शिक्षक भवन में शपथ ग्रहण करते उप्र जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी के पदाधिक?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शिक्षक भवन में शपथ दिलाई गई।
गांधी कॉलोनी की गांधी वाटिका में शनिवार को चुनाव मंडल अध्यक्ष विनोद पवार और चुनाव पर्यवेक्षक खलील अहमद जिला महामंत्री शामली की देखरेख में संपन्न हुए। इसम सिंह जिला महामंत्री सहारनपुर व जितेंद्र कुमार उपाध्यक्ष मंडल चुनाव संपन्न कराने में शामिल रहे। सर्वसम्मति से सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ। संजीव कुमार बालियान पुन: जिलाध्यक्ष चुने गए। महामंत्री इंदु भूषण शर्मा बने। योगेश कुमार कोषाध्यक्ष बने। अन्य पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष कंवरपाल बालियान, आदेश कुमार शर्मा सदर, मुकेश कुमार पुरकाजी, यादवेंद्र सिंघल जानसठ, अनिल कुमार बुढा़ना, आदेश कुमार बुढ़ाना, राजन वशिष्ठ , संयुक्त मंत्री सुनील कुमार शाहपुर, प्रदीप कुमार चरथावल, मेराज खालिद पुरकाजी, अंजलि खतौली, नरेश कुमार जानसठ, शैली नगर क्षेत्र, शैफाली सिरोही, मंत्री मोहम्मद सलीम सदर, नीशूरो बघरा लेखाकार, ऑडिटर मंजू राठी शामिल हैं। निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान योगेश राठी अध्यक्ष शामली, राजवीर मलिक पूर्व मंडल अध्यक्ष, जितेंद्र कुमार, नरेंद्र शर्मा, अनुराधा वर्मा, साधना वर्मा, विजय वर्मा, अलका राणा व वैशाली आदि मौजूद रहे।