फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घासीपुरा के ट्रिपल मर्डर मामले में सस्पेंड पुलिसकर्मियों के वर्दी पहनने पर एतराज

Thu, 20 Oct 2016 04:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर  में घासीपुरा के ट्रिपल मर्डर मामले में मालेंडी निवासी त्रिलोक सिंह ने एसएसपी बबलू कुमार से मुलाकात की। कप्तान से शिकायत कर बताया कि सस्पेंड किए गए सभी पुलिसकर्मी वर्दी पहनकर ड्यूटी कर रहे हैं। पीड़ित ने सभी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कप्तान ने जांच के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन पीड़ित को दिया है। कार्रवाई नहीं होने पर तीन नवंबर को पंचायत करने की बात कही गई है।      
विज्ञापन

मंसूरपुर थाने के घासीपुरा में गत 21 सितंबर की रात जंगल में स्थित मकान की छत पर तीन युवकों के गोली लगे शव मिले थे। जिनकी पहचान सचिन, दीपक और गौरव के रूप में हुई थी। मृतकों के परिजनों ने पुलिस पर फर्जी एनकाउंटर करने का आरोप लगाया था। मामले को लेकर जाट समाज ने महापंचायत करने की बात कही थी। तत्कालीन एसएसपी दीपक कुमार ने पीड़ित पक्ष को संतुष्ट करने के लिए आठ पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर          दिया था। 
सस्पेंड किए गए कर्मचारी उसी दिन से थाने में काम कर रहे हैं, बल्कि बाकायदा वर्दी पहनकर ड्यूटी कर रहे हैं। इस बात का विरोध करते हुए मृतक गौरव के पिता त्रिलोक सिंह ने बुधवार को एसएसपी बबलू कुमार से मुलाकात की और सस्पेंड दरोगा और सिपाहियों पर कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन

इस मामले के बारे में कप्तान बबलू कुमार ने कहा कि मामला उनसे पहले का है, जानकारी लेकर उचित कार्रवाई करेंगे। उधर, त्रिलोक सिंह का कहना है कि यदि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो तीन नवंबर को वह अपने गांव में पंचायत कर आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें