फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: खसरा और रूबेला की रोकथाम के लिए 14 तक सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। खसरा और रूबेला जैसी संक्रामक बीमारियों से बच्चों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग कैचअप टीकाकरण अभियान शुरु करेगा। पांच वर्ष तक के बच्चों के टीकाकरण के लिए 14 नवंबर से पहले सर्वे किया जाएगा। पंचायत स्तर पर सर्वे कर अभियान की शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन

बच्चाें को खसरा और रूबेला जैसी बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत 25 नवंबर से की जाएगी। अभियान छह दिसंबर तक चलेगा। कैचअप टीकाकरण के नाम से चलने वाले इस अभियान में पांच वर्ष तक के बच्चों को कवर किया जाएगा जो नियमित टीकाकरण से छूट गए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ. विपिन कुमार ने बताया कि निदेशालय से मिले निर्देशों के अनुसार माइक्रो प्लान तैयार किया जा रहा है। बताया, टीकाकरण के लिए विभागीय अधिकारियों के साथ एक बैठक हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें