फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पत्नी की हत्या कर थाने में कर दिया आत्मसमर्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव सादपुर में रुचि उर्फ परमानंद ने रविवार अलसुबह पत्नी अंजना (36) की हत्या कर दी। वह पत्नी पर शक करता था। वारदात के बाद आरोपी ने खुद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी के पिता धीर सिंह ने बेटे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गला दबाकर की गई हत्या के समय परिवार के लोग दूसरे कमरे में सो रहे थे। वारदात के बारे में किसी को पता नहीं चला। आरोपी के थाने पहुंचने के बाद पुलिस गांव पहुंची तो परिजन चौंक गए। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है। सीओ यतेंद्र नागर के अनुसार आरोपी ने हत्या की वारदात कुबूल करते हुए बताया कि उसकी पत्नी मोबाइल फोन पर घंटों बातचीत करती थी। उसको शक था कि उसके किसी व्यक्ति से नाजायज संबंध है। इसलिए उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
छीन लिया बच्चों के सिर से मां का साया
रुचि उर्फ परमानंद की शादी 15 साल पूर्व कस्बा मीरापुर के मोहल्ला मोरी में स्वर्गीय रामपाल की पुत्री अंजना के साथ हुई थी। मृतका के 9 साल का बेटा लक्ष्य और 7 साल की बेटी अवनी है। पिता ने अपने बच्चों के सिर से मां का साया छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें