फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: केबल में खराबी से 20 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। उपकेंद्र चरथावल पर देहात के इनकमिंग केबल में फाॅल्ट हो जाने से 20 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लोग गर्मी और उमस से बेहाल रहे। शाम के समय पेयजल आपूर्ति की भी दिक्कत हुई। इतना ही नहीं बिजली नहीं आने से पशुओं के लिए चारे की समस्या भी खड़ी हो गई। उधर पुरकाजी बिजलीघर की मुख्य लाइन में फॉल्ट आ जाने से शाम सात बजे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

रविवार शाम चार बजे से चरथावल बिजलीघर से जुड़े करीब 20 गांवों की आपूर्ति बाधित है। जेई और निगम के कर्मचारी केबल बदलवाने में जुटे है। आपूर्ति बाधित होते ही लोगों ने बिजलीघर पर कॉल करना शुरू कर दिया। कुछ लोग बिजलीघर पर पहुंच गए और जानकारी जुटाई। देर रात तक आपूर्ति बहाल नहीं होने के कारण अलावलापुर, दलीपपुरा किशनपुरा, लुहारी खुर्द, दधेडू खुर्द दधेड़ू कला, हैबतपुर, जफरपुर सिंगलपुर, नंगला राई समेत 20 गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से लोग भीषण गर्मी में बिलबिला गए।
एसडीओ प्रांशु त्यागी ने बताया कि इनकमिंग केबल में फाॅल्ट होने के कारण देहात की सप्लाई बाधित है। क्षतिग्रस्त केबल को हटाकर, सप्लाई चालू करने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान जंगल के फीडर को बंद रखेंगे। कर्मचारी जल्द से जल्द आपूर्ति को बहाल करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

आज दोपहर 12 से 4 बजे तक भोपा में बिजली सप्लाई रहेगी बंद

भोपा। भोपा विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता इमरान अख्तर ने बताया कि सोमवार को 33/11 केवी भोपा उपकेंद्र पर नई वीसीबी लगाने का कार्य किया जाएगा, जिस कारण भोपा विद्युत उपकेंद्र की दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। संवाद
शहर में बारिश से मिली राहत
मुजफ्फरनगर। शहर में हुई झमाझम बारिश से लोगों को राहत मिली है। उमस भरी गर्मी से लोग बीते चार दिन से परेशान थे। हालांकि शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। सुबह लगभग 11 बजे तेज बारिश शुरू हुई और एक घंटे तक चलती रही। झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार 28 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। बारिश के चलते शहर के कुछ निचले इलाकों में पानी भर गया। कुछ स्थानों पर आवागमन भी प्रभावित हुआ। अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.3 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें