फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप निकली, सर्दी से मिली राहत

विज्ञापन
सर्दी से बचाव के लिए बच्चे को ऊनी कपडों में लपेटकर ले जाती महिला। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सुबह के समय कुछ देर कोहरा छाने और दोपहर तक बादल बने रहने के बाद निकली धूप ने लोगों को सर्दी से राहत दी। बाद में धूप तेज हुई तो लोगों के चेहरे खिल उठे, हालांकि रात और सुबह-शाम की ठंड लगातार बनी है। सर्द हवा मौसम को ठंडा बनाए हुए है। सुबह और शाम में लोगों का आवागमन भी कम ही हो रहा है। बाजार भी सुबह को देर से खुल रहे हैं और शाम को जल्द बंद हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को दोपहर तक मौसम ठंडा बना रहा। दोपहर बाद अचानक मौसम खुला और तेज धूप निकली तो लोगों ने राहत महसूस की। लोगों ने धूप का जमकर आनंद लिया। दिन में अधिकतम पारा 21.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें