फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरकाजी के मेले में किसानों को किया सम्मानित

विज्ञापन
पुरकाजी खंड विकास कार्यालय पर ग्राम प्रधानों को सम्मानित करती ब्लाक प्रमुख निशि त्यागी - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
पुरकाजी के मेले में किसानों को किया सम्मानित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। खंड विकास कार्यालय प्रांगण में किसान कल्याण मिशन कार्यक्रम के तहत किसान मेले का आयोजन किया गया। किसानों से संबंधित स्टाल लगाकर किसानों को अनेक जानकारियां दी गयी।
बृहस्पतिवार को किसान मेले में मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों के लिए अनेक योजनाएं चला रखी हैं। महत्वपूर्ण योजनाओं का प्रचार प्रसार होने पर ही किसानों को उन योजनाओं की ही जानकारी लग पाती हैं, जबकि अन्य छोटी-छोटी योजनाओं की जानकारी नहीं लग पाती। किसान योजनाओं की जानकारी लेकर उनका लाभ उठाएं। सरकार का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना है। किसानों को अपनी इच्छानुसार पशु पालन व बागवानी और मत्स्य पालन करना चाहिए। किसानों को संगठित होकर समूह बनाकर अपना सामान सीधे बेचना चाहिए। सामान एक्सपोर्ट करने से आप लोगों को अधिक लाभ होगा। बताया कि पशु पालन व मत्स्य पालन आदि के लिए सरकार की तरफ से कर्ज देने का प्रावधान है और उसमें सरकार द्वारा छूट भी दी जाती है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उद्यान विभाग द्वारा अच्छी खेती करने वाले तारिक मुस्तफा पुरकाजी, रतन सिंह धमात ,विपिन राठी लखनोती, अंकित तोमर भूराहेड़ी, सुभाष त्यागी फलोदा आदि 37 किसानों को प्रशस्ति पत्र दिए गए। इस दौरान गन्ना विभाग से ओमकार त्यागी, एडीओ हरेंद्र सिंह, आनंद कुमार, सभापति महिपाल सिंह, दीपचंद प्रधान, मो. आरिफ, प्रधान जसवंत त्यागी, रानू तोमर, सोनू तोमर, सुक्कड़ सिंह, ऋषिपाल प्रधान, डाक्टर रणजीत सिंह गौरसी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता दुष्यंत त्यागी व संचालन मेराज खालिद रिजवी ने किया।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख ने ग्राम प्रधानों को दिए प्रशस्ति पत्र
पुरकाजी। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो जाने के बाद खंड विकास कार्यालय पर कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। ब्लॉक प्रमुख निशि त्यागी ने कहा कि उन्हें ग्राम प्रधानों ने बहुत सहयोग किया और मिलकर क्षेत्र में विकास कार्य कराए। उन्होंने ग्राम प्रधानों से अपने अपने गांवों में आपसी सौहार्द बनाये रखने में हर संभव सहयोग करने की अपील की। प्रधान संगठन के अध्यक्ष नवीन राठी ने कहा कि क्षेत्र के ग्राम प्रधानों द्वारा लॉकडाउन में भी प्रशासन व अपने क्षेत्र में लोगों का हरसंभव सहयोग किया गया। इस दौरान धीरज त्यागी, चौधरी प्रताप सिंह, अर्जुन सिंह, ऋषिपाल सिंह, राजकुमार गुर्जर, मगन सिंह, मनीष चौधरी, ऋतुपर्ण आर्य, प्रवेश कुमार, अफसर अली, अहसान अली आदि ग्रामों के निवर्तमान प्रधान मौजूद रहे। संचालन मैराज खालिद रिजवी ने किया। संवाद

पुरकाजी खंड विकास कार्यालय पर लगे किसान मेले में बोलते मुख्य विकास अधिकारी- फोटो : MUZAFFARNAGAR

पुरकाजी खंड विकास कार्यालय पर लगे किसान मेले में किसानों को जानकारी देते कर्मचारी- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें