फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रिमझिम बारिश के बाद खिली धूप और फिर मूसलाधार बारिश

Tue, 11 Jul 2023 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
खतौली सड़क पर जलभराव होने से टैंपू हुआ बंद। टंपू को खीचकर बाहर निकालते कांविडऋयवडिये।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर/पुरकाजी। जिलेभर में मूसलाधार बारिश से हर तरफ पानी ही पानी दिखाई दिया। बाजारों, सडक़ों और घरों तक पानी पहुंच गया। सोलानी नदी का पानी भी खादर के गांवों तक पहुंच गया है। छह दिन में अब तक 304.6 मिमी बरसात रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन


जिले में लगातार छठे दिन सुबह बारिश हुई, इसके बाद बादल छाए रहे। दोपहर में धूप खिल गई। शाम को काले बादल छाए और मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। शाम को तेज बारिश से कुछ ही देर में शहर की सड़कों पर पानी भर गया। जिले में 13.2 मिली मीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है। अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जिले में छह दिन में अब तक 304.6 मिमी बरसात हुई है।

पुरकाजी खादर क्षेत्र में लगातार भारी बारिश होने व उत्तराखंड की पहाड़ियों से सोलानी नदी में छोड़ा गया पानी गांवों तक पहुंच गया है। सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई है। पानी गांव रामनगर, रजकल्ला पुर, शेरपुर नंगला, धुम्मनपुरी, रतन पुरी गांवों के रास्तों पर आ गया। वहीं, गांव रामनगर और शेरपुर नंगला में यादराम प्रजापति, गुलशन के घर में भी पानी घुस गया। ग्रामीण राजू प्रजापति, साधु राम, याद राम प्रजापति, गुलशन कुमार, रामधन, छोटेलाल, ओमपाल, इंद्रपाल आदि ग्रामीणों का कहना है कि पानी से बाढ़ जैसे हालात बन जाएंगे। लेखपाल प्रदीप सैनी का कहना है कि सोमवार रात को पानी कम होने का अनुमान लराया जा रहा है।
विज्ञापन


- अलीपुरा में दीवार, किशनपुर में छत गिरी
भोपा। थाना क्षेत्र के गांव अलीपुरा निवासी टोनी ने कुछ दिन पहले ही रास्ते के निकट एक मकान खरीदा था। उसकी दीवार रास्ते की ओर झुकी हुई थी। एहतियात के तौर पर वह सोमवार को अपनी दीवार तोड़ रहा था, अचानक दीवार रास्ते की ओर गिर गई। रास्ते से गुजर रही अलीपुरा निवासी सविता दीवार के मलबे में दबकर घायल हो गई। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने महिला को मलबे से निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। गांव किशनपुर में सोमवार दोपहर एक बार फिर मकान की छत गिर गई। हादसे के वक्त कोई मकान में मौजूद नहीं था।

- मजदूर का मकान गिरा
मोरना। ककरौली थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा सादात में भारी बारिश के चलते मुन्ना के कच्चे मकान की छत गिर गई। मकान का मलबा जमीन पर आ गिरा। मकान में सो रहे फरीन, अलीशा, आयशा, अहद, फांबी, माता दिलशाना बाल-बाल बची। पीडि़त परिवार ने उपजिलाधिकारी जानसठ से मदद करने की गुहार लगाई है। प्रधान बबलू चौधरी ने बताया कि लेखपाल को अवगत कराया गया है।
- जानसठ और बुढ़ाना में पानी-पानी
जानसठ/बुढ़ाना/खतौली। बारिश से क्षेत्र में जलभराव हो गया। गांव खेड़ामस्तान निवासी पूर्व प्रधान विरेन्द्र मलिक व चौधरी महिपाल सिंह का कहना है कि उम्मीद से अधिक बारिश हुई है। बाइक फिसलने से गांव रसूलपुर दभेड़ी निवासी साबिर व उनके दादा महमूद घायल हो गए। खतौली के मोहल्ला शिवपुरी में घरों में पानी भर गया। रेलवे लाइन से लेकर के सरदार पटेल की मूर्ति तक जलभराव रहा।

खतौली सड़क पर जलभराव होने से टैंपू हुआ बंद। टंपू को खीचकर बाहर निकालते कांविडऋयवडिये।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें