फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: प्रेम प्रसंग में युवक को बंधक बनाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, खेड़ा। क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग को लेकर युवक को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की गई। मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस मारपीट करने वालों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

सिखेड़ा क्षेत्र के एक गांव में कुछ लोगों द्वारा एक युवक को घर में बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की। मारपीट करते हुए किसी ने उसका वीडियो बना लिया। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने लोगों से पूछताछ की। फिलहाल वीडियो के माध्यम से पुलिस युवक और उसके साथ बंधक बनाकर मारपीट करने वालों की पहचान कराकर उसकी तलाश करने में जुटी है। थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत का कहना है कि वीडियो के माध्यम से जांच पड़ताल कराई जा रही है। जांच के बाद मामला सही मिलने पर आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें