फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दिन में धूप, शाम को आंधी के साथ झमाझम बारिश

विज्ञापन
रात्रि में तेज हवाओं व बारिश से बचने का प्रयास करते   राहगीर। ।
विज्ञापन
शहर की बिजली गुल हो गई, लोगों को हुई परेशानी
विज्ञापन

देर रात तक रुक-रुक कर होती रही बारिश

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। रविवार को दिन भर धूप खिली रही। मगर, शाम को आकाश में बादल छा गए। आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। शहर की बिजली गुल हो गई। देर रात तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। उधर, देहात क्षेत्र में भी बारिश हुई। गेहूं की थ्रेसिंग में जुटे किसानों को परेशानी हुई।
रविवार को दिन में निकली तेज धूप के चलते लोगों को परेशानी हुई। मगर, शाम को अचानक मौसम में बदलाव दिखा। आकाश में बादल छा गए। तेज हवा चलने लगी। आंधी से शहर की बत्ती गुल हो गई। कुछ देर बाद ही झमाझम बारिश शुरू हो गई। शहर में कई जगह सड़कों पर पानी भर गया। बारिश और आंधी के चलते जो जहां था, वहीं पर रूक गया।
विज्ञापन

बारिश कम होने पर ही लोग अपने घरों तक पहुंचे। जिस समय बारिश शुरू हुई, उस समय दुकानदारों का दुकान बंद करने का समय था। बारिश के चलते दुकान बंद करने को भी व्यापारियों को इंतजार करना पड़ा। कई स्थानों पर पानी की निकासी की समस्या भी पैदा हो गई।
विज्ञापन



बारिश बंद होने पर आपूर्ति बहाल होगी
विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता नगर एसके अग्रवाल का कहना है कि तेज आंधी और बारिश से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है। बारिश के बंद या कम होने पर हम आपूर्ति को बहाल करने का प्रयास करेंगे। पहले यह देखना पड़ेगा कि आंधी से कितनी जगह नुकसान हुआ है। तार और खंभे चेक किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें