फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अति संवेदनशील केंद्रों पर बीएसएफ, सामान्य पर पुलिस-पीएसी रहेगी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
1200 पुलिसकर्मी मिले मेरठ, बुलंदशहर सहित अन्य जिलों से
विज्ञापन

02 हजार होमगार्ड के जवानों की भी चुनाव में ड्यूटी लगी गैर जनपद से
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जनपद में पहले चरण में होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए पुलिस ने सुरक्षा के लिए खाका खींचकर पूरी तैयारी कर ली हैं। अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर बीएसएफ तथा अन्य केंद्रों पर थानों की पुलिस के साथ पीएसी को तैनात किया जाएगा। सुरक्षा के लिए बीएसएफ की एक कंपनी जिले में पहुंच गई हैं।
नगर निकाय चुनाव के लिए चार मई को मतदान होगा। मतदान सकुशल व शांतिपूूूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस ने कमर कसी हुई है। मतदान के लिए मेरठ, बुलंदशहर सहित अन्य जिलों से निरीक्षक, दरोगा, दीवान व सिपाही सहित कुल 1200 पुलिसकर्मी मिले हैं। गैर जनपद से दो हजार होमगार्ड के जवानों की भी चुनाव में ड्यूटी लगी है। बाहर से आने वाला पुलिस बल दो मई को पुलिस लाइन में आमद दर्ज कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवदेनशील केंद्रों पर बीएसएफ तैनात रहेगी। जिले में एक कंपनी बीएसएफ पहुंच गई हैं। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि अभी गैर जनपदों से 3200 पुलिसकर्मी आने हैं। मतदान पूरी तरह निष्पक्ष व सकुशल कराने के लिए पुलिस कदम उठा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें