मुजफ्फरनगर। पटेल नगर के जय मां शक्ति मंदिर में सुंदरकांड पाठ के समापन पर पूजा-अर्चना के बाद हवन का आयोजन किया गया। सुंदरकांड पाठ का समापन पंडित धीरज उपाध्याय और उमा दत्त शर्मा ने कराया। सुंदरकांड पाठ सुना कर श्रद्धालुओं को भावविभोर किया। आरती में संजय गर्ग, रामपाल तायल, दिनेश पाल, देशपाल, सुनील अग्रवाल, नितिन गोयल, विपिन पाल, नरेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे। इसके पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। सिद्धिविनायक जन्म उत्सव समिति ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। गणपति की मूर्ति का विसर्जन हरिद्वार में होगा।