फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विषाक्त पदार्थ खिलाकर भैंस को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। ककरौली क्षेत्र के गांव जड़वड़ में जहर खुरानी गिरोह ने विषाक्त पदार्थ खिलाकर एक भैंस को मार डाला। दो अन्य पशुओं को जहर खिलाने की कोशिश की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। गांव जड़वड़ में डॉ. लोकेंद्र की भैंस की मौत हो गई। कुछ ही देर में गांव कटिया निवासी चरतराम भाटी और जड़वड़ निवासी राजपाल भगत के पशुओं को भी जहर खिलाने की कोशिश की गई। चरतराम भाटी ने बताया कि पशुओं की खोर में चने के आटे में विषाक्त पदार्थ को मिलाकर पेड़ी बनाकर डाली गई थी। पशुओं के खाने से पहले ही उन्होंने पेड़ी को हटा दिया। राजपाल भगत के पशुओं की खोर से भी ऐसी ही पेड़ी पाई गई। पशु चिकित्सक डॉ. कुलदीप ने बताया कि गांव जड़वड़ में डॉ. लोकेंद्र की भैंस की मौत विषाक्त पदार्थ के सेवन से हुई हैं। उधर, थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें