फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सुम्बुल के बैंक खातों में 10 करोड़, फिर भी 1.61 करोड़ की कर्जदार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सपा प्रत्याशी सुम्बुल राना करोड़पति हैं, उनके विभिन्न बैंक खातों में 10 करोड़ से अधिक जमा है। जबकि उन पर 1.61 करोड़ से अधिक के विभिन्न ऋण हैं। उनके पास 20 करोड़ से अधिक की चल-अचल संपत्ति है। बचत योजनाओं में उन्होंने 10 करोड़ से अधिक का निवेश किया है। अलग-अलग कंपनियों के पांच करोड़ से अधिक के शेयर उनके पास हैं। हालांकि उनके पास अपनी कार नहीं है।
विज्ञापन

पूर्व सांसद कादिर राना की पुत्रवधु और मीरापुर सीट से सपा प्रत्याशी सुम्बुल राना ने नामांकन के साथ जमा कराए शपथपत्र में 20 करोड़ से अधिक की संपत्ति दिखाई गई है। यही नहीं उनके पास 5.7 करोड़ की नकदी है, जबकि विभिन्न बैंक खातों में 10.67 करोड़ जमा है। उनके पास कंपनियों के 5.67 करोड़ के शेयर्स हैं। सुम्बुल राना ने विभिन्न राष्ट्रीय बचत योजनाओं में 10.59 करोड़ से अधिक का निवेश किया है। उनके पास 2.25 किलो से अधिक के 1.68 करोड़ मूल्य के सोने के आभूषण हैं। जबकी गाजियाबाद और दिल्ली में फ्लैट एवं करोड़ों रुपये की खेती की जमीन एवं प्लाट आदि भी हैं। उन्होंने 76 लाख रुपये से अधिक का हाउसिंग लोन लिया है। वह 1.61 करोड़ रुपये की कर्जदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें