फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मीरापुर में रालोद के सिंबल पर भाजपा की मिथलेश पाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मीरापुर उपचुनाव के लिए रालोद के सिंबल पर भाजपा नेता पूर्व विधायक मिथलेश पाल चुनाव लड़ेंगी। अति पिछड़ा वर्ग को साधने के लिए गठबंधन ने दांव चला है। 2009 के उपचुनाव में मिथलेश मोरना सीट से जीतकर पहली बार विधायक बनीं थीं। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार रालोद ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। बृहस्पतिवार को टिकट के एलान से पहले रालोद अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिंह की सीएम योगी आदित्यनाथ से भी मोबाइल पर मंत्रणा हुई। सपा प्रत्याशी सुम्बुल राना के नामांकन के बाद रालोद ने मिथलेश के टिकट का एलान किया। टिकट के दावेदारों के बीच चल रही खींचतान में भाजपा-रालोद गठबंधन ने मिथलेश पाल पर भरोसा जताया। साथ ही अति पिछड़ा वर्ग को साधने और संतुष्ट करने के लिए भी गठबंधन में उनके नाम पर सहमति बन गई। वह लंबे समय तक रालोद में रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें