फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने का ट्रक पलटने से विद्युत लाईन बाधित

विज्ञापन
खतौली में फलावदा मार्ग पर पलटा गन्ने से भरा ट्रक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
गन्ने का ट्रक पलटा, बिजली आपूर्ति बाधित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। फलावदा मार्ग पर ओवरलोड गन्ने से भरा ट्रक पलटने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। मार्ग भी अवरुद्ध हो गया। बाद में ठेकेदार ने पहुंचकर खेत में पलटे ट्रक का गन्ना दूसरे वाहन में शिफ्ट कराकर गन्ने को शुगर मिल पहुंचाया। इसके बाद यातायात सूचारु कराया गया।
विज्ञापन

बुधवार को फलावदा मार्ग पर शुगर मिल गेट से कुछ ही दूरी पर ओवरलोड गन्ने का ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत यह रही कि ट्रक की चपेट में कोई नहीं आया। ट्रक पलटने से तिसंग फीडर की विद्युत लाइन सहित भूड़ क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना मिलने पर विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर विद्युत लाइन को ठीक कर बिजली आपूर्ति सुचारु कराई। उधर, गन्ना ठेकेदार ने मौके पर पहुंचकर खेत में पड़े ट्रक से गन्ना निकलवाकर दूसरे ट्रक में शिफ्ट कराया, जिसके बाद ही मार्ग पूरी तरह से खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें